• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट और ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज द्वारा दो दिवसीय वॉलेंटियर ट्रेनिंग का आयोजन

Mamta Health Institute and Greenlam Industries organized a two-day volunteer training program in Behror. - Kotputli-behrore News in Hindi

स्वास्थ्य, पोषण, जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चाएं

बहरोड़। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड तथा ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज की ओर से संचालित स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत कंचन वाटिका में दो दिवसीय वॉलेंटियर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीसीएमओ कमलेश व बीपीएम देवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार वर्मा ने संस्था का परिचय देते हुए परियोजना की रूपरेखा और उद्देश्य विस्तार से समझाए। उन्होंने पोषण, शारीरिक वृद्धि-विकास और मानसिक तनाव के निवारण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी।
ममता संस्था की मंजू ने जीवन कौशल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात जांच की महत्ता बताई गई। साथ ही स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कहा गया कि शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराना अमृत के समान लाभकारी है।
बीसीएमओ कमलेश ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सामूहिक सहयोग से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। बीपीएम देवेंद्र शर्मा ने ममता संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सही स्वास्थ्य जानकारी और उपचार देना प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का कर्तव्य है, और ANM-आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस दिशा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
ममता संस्था के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर विकास कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजकल की दिनचर्या, खान-पान और कम होती शारीरिक गतिविधियों के कारण लोग चिड़चिड़ापन और तनाव का शिकार हो रहे हैं। नियमित व्यायाम और मेडिटेशन से मानसिक शांति व तनाव मुक्ति संभव है।
34 गांवों से आए 40 वॉलेंटियर्स के साथ नींबू-चम्मच रेस, स्ट्रॉ गेम और म्यूजिकल चेयर जैसे रोचक खेल आयोजित किए गए। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का समापन कविता, अनीशा और सीमा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन व अल्पाहार वितरण के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamta Health Institute and Greenlam Industries organized a two-day volunteer training program in Behror.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamta health institute, behror, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved