• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विराटनगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक एवं दलाल 55 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Major ACB Action in Viratnagar: Tehsildar, Junior Assistant, and Broker Arrested Red-Handed Accepting - Kotputli-behrore News in Hindi

पंजीकृत रजिस्ट्री सुपुर्द करने के एवज में मांगी थी घूस; एसीबी जयपुर टीम ने की कार्रवाई जयपुर/कोटपूतली-बहरोड़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एस.यू.-प्रथम, जयपुर चौकी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर (जिला कोटपूतली-बहरोड़) के तहसीलदार/उप पंजीयक संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक देवीलाल और एक निजी दलाल अशोक को 55,000 रुपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने 11 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि रजिस्ट्री शुल्क जमा होने के बावजूद अटकाया: परिवादी ने ग्राम आमलोदा में कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री उप पंजीयक कार्यालय विराटनगर में पंजीकृत हुई थी तथा नियमानुसार 13,931 रुपये पंजीयन शुल्क जमा कराया जा चुका था।
60 हजार की अवैध मांग: किसी प्रकार का विवाद या बकाया न होने के बावजूद तहसीलदार संजय कुमार और कनिष्ठ सहायक देवीलाल द्वारा पंजीकृत मूल दस्तावेज देने की एवज में 60,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत के सत्यापन के दौरान कनिष्ठ सहायक देवीलाल ने पूरी राशि एक साथ देने का दबाव बनाया। इसके बाद परिवादी द्वारा तहसीलदार संजय कुमार से राशि कम करने की गुहार लगाने पर तहसीलदार ने कनिष्ठ सहायक से वार्ता कर रिश्वत की राशि 55,000 रुपये तय कर दी।
कनिष्ठ सहायक ने ली रिश्वत, दलाल को सौंपी; दोनों समेत तहसीलदार गिरफ्तारट्रैप कार्रवाई: डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा एएसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में डीएसपी अर्चना मीणा की टीम ने 12 अगस्त को ट्रैप का जाल बिछाया।
रंगे हाथों पकड़े गए: कनिष्ठ सहायक देवीलाल ने परिवादी से 55,000 रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए। इसके बाद उसने निजी व्यक्ति (दलाल) अशोक को बुलाकर रिश्वत की राशि उसे थमा दी। एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई कर मौके से घूस की राशि बरामद कर ली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major ACB Action in Viratnagar: Tehsildar, Junior Assistant, and Broker Arrested Red-Handed Accepting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major acb action, viratnagar, tehsildar, junior assistant, broker arrested, red-handed accepting, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved