• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लघु उद्योग भारती – नीमराना की मासिक बैठक एवं CPR–MDP कार्यक्रम

Laghu Udyog Bharti – Neemrana Monthly Meeting and CPR-MDP Program - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना।लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई की मासिक बैठक एवं तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन,लघु उद्योग भारती कार्यालय, नीमराना में उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। पहले सत्र में एनआईआईटी विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई मंत्रालय (राजस्थान सरकार) के सहयोग से MDP (Management Development Programme) की रूपरेखा निर्धारण बैठक आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती नीमराना के सहयोग से आयोजित इस बैठक में MSMEs हेतु वित्तीय प्रबंधन पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसकी जानकारी डॉ. गुरेंद्र नाथ भारद्वाज (एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना) ने दी। दूसरे सत्र में डॉ. संजीव यादव (रैफल्स यूनिवर्सिटी) ने आगामी 16 अक्टूबर को रैफल्स यूनिवर्सिटी, नीमराना में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले MSME एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम एमएसएमई मंत्रालय, लघु उद्योग भारती नीमराना एवं रैफल्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
तीसरे सत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला कोटपुतली–बहरोड़ के सहयोग से CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रामनिवास यादव ने जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता देने के व्यावहारिक उपाय सिखाए।
मासिक बैठक में नीमराना इकाई के सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा उन्हें LEAP Portal पर पंजीकरण कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुरेंद्र नाथ भारद्वाज (एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, नीमराना) एवं डॉ. संजीव यादव (रैफल्स यूनिवर्सिटी) रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में के.के. यादव (सदस्य, लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल) तथा डॉ. रामनिवास यादव (रेड क्रॉस सोसाइटी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन शशांक भारद्वाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य:रामचंदर , आलोक पंत , अश्विन झा , बजरंग सिंह , दीपक कुमार यादव , भुवनेश रोहिल्ला , सुनील कुमार शर्मा , नितीश राठी , अजय जांगिड़ , विक्रम सिंह राठौड़ , कृष्ण सिंह चौहान , दिनेश यादव , नरेन्द्र कुमार , सुरेन्द्र एवं अन्य उद्यमी साथी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी व ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Laghu Udyog Bharti – Neemrana Monthly Meeting and CPR-MDP Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laghu udyog bharti, neemrana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved