• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान दिवस समारोह की धूम, महिलाओं में दिखा उत्साह

Kotputli-Behror. Rajasthan Day celebrations a hit, women showed enthusiasm - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को मनाने के लिए राजस्थान दिवस (30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इस वर्ष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के उत्थान के प्रति संकल्पबद्ध है। राजस्थान दिवस के तहत 31 मार्च तक विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। इसी क्रम में महिला सम्मेलन के साथ मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। पंचायत समिति कार्यालय, कोटपूतली में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह से भी जुड़ा।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में एसडीएम कोटपूतली बृजेश कुमार, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग मनोज गुप्ता, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं और छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया:
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। प्रधानमंत्री सौर घर योजना (RREC) के तहत महिलाओं को इंडक्शन कुक टॉप का वितरण किया गया। लाड़ो प्रोत्साहन योजना की पहली किश्त डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से लाभार्थियों को हस्तांतरित की गई।
महिला समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (CIF) की राशि हस्तांतरित की गई। विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महिला प्रधान परिवारों को LPG सब्सिडी राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई।
महिला और बाल विकास पर भी फोकस : सरकार द्वारा अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध की मात्रा 15 ग्राम से 25 ग्राम करने के निर्देश जारी किए गए।साथ ही, "सोलर दीदी" योजना के दिशा-निर्देश जारी किए गए। "बर्तन बैंक योजना" का प्रथम चरण शुरू करने के निर्देश दिए गए।
राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 30 मार्च को30 मार्च को राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के कार्यक्रम जुड़े रहेंगे।
प्रदेश के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस उत्सव में उत्साह और उमंग के साथ भाग लें और राजस्थान को समृद्ध बनाने में योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kotputli-Behror. Rajasthan Day celebrations a hit, women showed enthusiasm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli-behror rajasthan day, celebrations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved