• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई, नीमराना पुलिस ने 150 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Kotputli-Behror Police take action under Zero Tolerance policy - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। गश्त और चेकिंग के दौरान नीमराना पुलिस ने 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई जा रही है।

उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खिंची और वृताधिकारी नीमराना चारुल गुप्ता (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी नीमराना राजेश कुमार (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को गश्त व चेकिंग के दौरान आरोपी अनिल उर्फ रिंकू के कब्जे से 150 ग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना नीमराना में मुकदमा नंबर 13/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण : आईसी थाना दयाराम उप निरीक्षक मय जाप्ता—नागेश प्रसाद कांस्टेबल, पवन कुमार कांस्टेबल, संदीप सिंह कांस्टेबल और बिजेंद्र सिंह कांस्टेबल—गश्त चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अनिल उर्फ रिंकू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, जाति सैनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आतेला थाना भाबरु जिला कोटपूतली-बहरोड़ (हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 314, ई-ब्लॉक, अन्नतराज सोसायटी, थाना नीमराना) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे का अनुसंधान जारी रखा है।
पुलिस टीम (सराहनीय कार्य) : राजेश कुमार मीणा (पु.नि.), थानाधिकारी पुलिस थाना नीमराना, दयाराम (उ.नि.), पवन कुमार (कानि.), नागेश प्रसाद (कानि.), बिजेन्द्र सिंह (कानि.), संदीप सिंह (कानि.), पुलिस थाना नीमराना।
Neemrana Police, Kotputli-Behror Police, Zero Tolerance, Drug seizure, Ganja recovery, NDPS Act, Crime control, Police action, Arrested accused, Rajasthan Police

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kotputli-Behror Police take action under Zero Tolerance policy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli-behror, police, take action, zero tolerance policy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved