• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा निरामय राजस्थान अभियान के तहत सुरक्षित व स्वच्छ आहार को बढ़ावा देने के लिये किया अभियान शुरू

Kotputli Behror. Food Safety and Drug Controller Department launched a campaign to promote safe and clean food under the Niramay Rajasthan Abhiyan. - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली बहरोड़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपूतली-बहरोड डॉ आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष पर पाँच दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा कोटपूतली एवं बानूसर में श्री अन्नपूर्णा रसोईयों का निरीक्षण किया गया एवं आटा व दाल के नमूने लिये साथ ही बानूसर के उप जिला चिकित्सालय में कैन्टिन का निरीक्षण कर दूध का सैम्पल लिया गया एवं कोटपूतली के बी.डी.एम. चिकित्सालय की कैन्टिन से फ्रूट बेवरेज का नमूना लेकर जाँच प्रयोगशाला में भिजवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपूतली बहरोड़ डॉ आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि निरामय राजस्थान अभियान के तहत सुरक्षित व स्वच्छ आहार को बढ़ावा देने के लिये अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षित व स्वच्छ आहार ना केवल बीमारियों से बचाता है बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है। पोष्टिक आहार कि अवधारणा में जंक फूड के स्थान पर श्री अन्न को शामिल करने एवं मोटे अनाज को भोजन में बढ़ावा देने के लिये अभियान के तहत आमजन को प्रेरित किया जायेगा साथ ही मिलावटी एवं खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर पडने वाले गंभीर प्रभाव, खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी, बाजार में खाद्य उत्पाद खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग ओर एक्सपायरी डेट की जाँच के लिये आमजन को जागरूक किया जायेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया की निरीक्षण के दौरान श्री अन्नपूर्णा रसोई एवं कैन्टिनों को फूड लाईसेन्स डिस्पले करने, खाद्य पदार्थों के रख रखाव एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kotputli Behror. Food Safety and Drug Controller Department launched a campaign to promote safe and clean food under the Niramay Rajasthan Abhiyan.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli behror, food safety, drug controller, department launched, campaign, promote, niramay rajasthan abhiyan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved