• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खैरथल-तिजारा : सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान का आगाज,पीएम श्री राजकीय विद्यालय में दी पोषण और मिलावट की जानकारी

Khairthal-Tijara: Right Food, Healthy Rajasthan Campaign Launched - Kotputli-behrore News in Hindi

खैरथल (खैरथल-तिजारा)। 'सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान' अभियान के तहत खैरथल-तिजारा जिले में शनिवार को जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशों के तहत राजस्थान सरकार द्वारा 3 से 16 अक्टूबर तक इस विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, पौष्टिक और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करना है। अभियान की शुरुआत स्थानीय पीएम श्री राजकीय विद्यालय खैरथल से विशेष टीम के गठन के साथ की गई। विद्यार्थियों को दी गई स्वस्थ टिफिन और पोषण की जानकारी
खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के प्रारंभिक चरण (3 से 5 अक्टूबर) के तहत सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 'स्कूल ईट राइट डे' का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वस्थ टिफिन, पौष्टिक नाश्ता, श्री अन्न (मोटे अनाज) के दैनिक उपयोग और हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में आज खाद्य सुरक्षा टीम ने पीएम श्री राजकीय विद्यालय खैरथल पहुंचकर विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता के प्रति जागरूक किया। साथ ही, टीम ने विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और खाद्य सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस जागरूकता शिविर के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरपाल, दानिश गर्ग सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम से मनीष शर्मा, बबीता और सुभाष यादव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khairthal-Tijara: Right Food, Healthy Rajasthan Campaign Launched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khairthal tijara news, sahi khan pan swasth rajasthan, school eat right day, food safety department, pm shri school khairthal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved