• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खैरथल-तिजारा : नारी शक्ति आक्रोश के तहत भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस के खिलाफ जताया कड़ा विरोध

Khairthal-Tijara : BJP Organizes Padayatra Under Nari Shakti Akrosh Campaign, Expresses Strong Protest Against Congress - Kotputli-behrore News in Hindi

खैरथल-तिजारा। नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन बिल पर राजनीति गरमा गई है। खैरथल-तिजारा जिले के अलवर उत्तर भाजपा कार्यालय में आज “नारी शक्ति आक्रोश” विषय पर प्रेस वार्ता और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध को महिला विरोधी कदम करार दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संसद में नारी सशक्तिकरण विधेयक का विरोध कर अपनी पुरानी मानसिकता को फिर से उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, कांग्रेस उसमें बाधा उत्पन्न करती है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि भाजपा महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी अवरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता गुर्जर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शानू यादव सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता इसे देख रही है।
प्रेस वार्ता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली (पदयात्रा) निकाली। यह यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर हनुमान चौक पहुंची। रास्ते भर कार्यकर्ता कांग्रेस विरोधी नारे लगाते रहे। हनुमान चौक पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित नेताओं ने संकल्प लिया कि वे नारी सम्मान के मुद्दे को लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाएंगे और कांग्रेस के 'दोहरे चरित्र' को उजागर करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khairthal-Tijara : BJP Organizes Padayatra Under Nari Shakti Akrosh Campaign, Expresses Strong Protest Against Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khairthal tijara, nari shakti akrosh, bjp rajasthan, women empowerment bill, protest news, anita gurjar, dr anjali yadav, rahul gandhi effigy burnt, mahasingh chaudhary, political conflict rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved