• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कदम्ब बसंत उमंग महोत्सव — जब नारी शक्ति ने बसंत को पहचान दी

Kadamb Basant Umang Festival — When Women Power Gave Identity to Spring - Kotputli-behrore News in Hindi

स्वाद, सृजन और संगठन की एकता से महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल बहरोड़। कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड के कदंब की छांव में जीवन ज्ञान अभियान द्वारा" कदम्ब बसंत उमंग महोत्सव " महिलाओं की एकता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएँ संगठित होती हैं, तब बसंत केवल ऋतु नहीं, बल्कि चेतना बन जाता है। इस महोत्सव का संयोजन एवं आयोजन अध्यक्ष कपूरी देवी, सचिव इंदु शर्मा, कोषाध्यक्ष निशा गोयल सहित समस्त महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
आयोजन में फूड एंड टेस्ट क्रिएटिविटी के माध्यम से महिलाओं ने स्वाद को आत्मनिर्भरता और नवाचार से जोड़ा, वहीं हस्तकला एवं जीवनोपयोगी क्रिएशन्स के माध्यम से कुछ नया सीखने और स्वयं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। संस्था की निदेशक शिल्पा बर्बरीक अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हर महिला अपने-आप में एक अनमोल मोती है—अलग रंग, अलग आकार और अलग अनुभव के साथ। जब ये मोती संगठन, विश्वास और सहयोग की डोर में पिरोए जाते हैं, तब एक ऐसी माला बनती है जो समाज को शोभा देती है। यही एकता और संगठन इस महोत्सव का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम के समापन पर सचिव दिव्यम अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में सरोज, राजरानी, संगीता, बबीता, विनीता, आशा, हंसा, ललिता, सुशीला, शीला, कमलेश, रेखा, हीना, खुशबू, सुदेश, यास्मीन, फरजाना सहित अनेक सदस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहीं। उन्होंने आयोजन, संयोजन एवं कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाली सभी महिलाओं के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी एकता व सहयोग के साथ आगे बढ़ने की आशा जताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kadamb Basant Umang Festival — When Women Power Gave Identity to Spring
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kadamb, basant umang, festival, women, power, identity, spring, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved