• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरावली बचाओ जनजागरण अभियान में बहरोड़ से सैकड़ों कार्यकर्ता अलवर पहुंचे, संजय यादव बोले—भाजपा की साजिश नहीं होने देंगे कामयाब

Hundreds of workers from Behror reached Alwar for the Aravali Save Awareness Campaign - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। अरावली बचाओ जनजागरण अभियान के तहत बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अलवर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नाराजगी जाहिर की गई। इस मौके पर संजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और सांसद मिलकर अरावली पर्वतमाला के खिलाफ सुनियोजित साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा लोगों को अवैध खनन के जरिए फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को दांव पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि पर्यावरण और जीवन का आधार है। इसे बचाने के लिए हर पर्यावरण प्रेमी और जागरूक नागरिक कांग्रेस की इस मुहिम में शामिल हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगा और अरावली को बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ नवीन यादव, संगठन महासचिव जितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अमित योगी, नगर अध्यक्ष लीलाराम सैनी, दलीप अधाना, भूपसिंह, जगदीश, मुकेश यादव, अरविंद यादव, कपिल, गोविंद, हरपाल, अजयपाल, विशाल, अमृतलाल, विजयपाल, हरपाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hundreds of workers from Behror reached Alwar for the Aravali Save Awareness Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aravali bachao andolan, behror congress, sanjay yadav, alwar news, congress protest, save aravali, rajasthan politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved