• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : कंबल, पदवेश व वॉटर बॉटल की वितरित

Health Check-up Camp for Children with Disabilities : Blankets, Footwear, and Water Bottles Distributed - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड़ मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मंथन स्पेशल स्कूल में शनिवार को सामाजिक उत्तरदायित्व नीति अंतर्गत सेवा कार्यों का आयोजन हुआ। मंथन सचिव डॉ० सविता गोस्वामी ने बताया कि टोयोडा गोसाई ऊनो मिण्डा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जापानी जोन, नीमराणा के सौजन्य से कंपनी द्वारा अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व नीति (सीएसआर) के तहत मंथन स्पेशल स्कूल व थैरेपी सेंटर के पैंतीस दिव्यांग बच्चों को कंबल, जूते-जुराब, वॉटर बॉटल व मिठाइयाँ वितरित की गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण व फुल बॉडी चेक-अप किया गया। कंपनी के मैनेजिंग डाइरेक्टर मिकाने हयासी शान, सीनियर मैनेजर एचआर जे. पी. तंवर, डिप्टी मैनेजर एचआर बबीता, सीनियर एक्सीक्यूटिव दीक्षा परिहार ने दीप प्रज्वलन कर विधिवित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत शृंखला के पश्चात अपने उद्बोधन में हयासी द्वारा मंथन के प्रयासों की सराहना की गई तथा मंथन जैसे स्थानों पर सीएसआर फंड को लगाना सार्थक बताया गया वहीं जे पी तंवर द्वारा कंपनी का परिचय देते हुए सीएसआर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
मंथन टीम द्वारा इन गतिविधियों हेतु आगन्तुक अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जाँच हेतु डॉ० मंजु भारद्वाज, दीक्षा हेल्थ केयर पैथ लैब टीम सहित कंपनी से मुस्कान भल्ला व अन्य कर्मचारी, मंथन बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित कुमार यादव, महिला इकाई कोषाध्यक्ष चेतना यादव, विशेष शिक्षक अंकित सेन, सुमेध वसंत तेलमोरे, पायल कुमारी, डेनिश कुमार, प्रवीण यादव सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Health Check-up Camp for Children with Disabilities : Blankets, Footwear, and Water Bottles Distributed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health, check-up, camp, children, disabilities, blankets, footwear, water bottles, distributed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved