• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हार्डकोर अपराधी विक्रम उर्फ विक्की गिरफ्तार

Hardcore criminal Vikram alias Vicky arrested - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। जिले के हरसौरा थाना पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विक्रम से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, अवैध शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि बानसूर की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो आ रही है जिसमे विक्रम गूर्जर खटोटी व उसके तीन साथी बैठे हुये है जिनके पास अवैध हथियार हो सकते है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की कार्यवाहीकरते हुए बानसूर की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो आई जिसको रुकवाना चाहा तो वाहन चालक नाकाबंदी को तोडते हुये बाबरिया की ओर भगाकर ले गया जिसका पीछा किया तो वाहन चालक बाबरिया शराब के ठेके के पास से खेतों की ओर रास्ता संकरा होने से वाहन को रास्ते के बीच में रोककर वाहन में बैठे चार जने खेतों की ओर भागने लगे। जिनको डिटेन करना चाहा तो तीन जने अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। वहीं एक जना विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर पुत्र माडाराम निवासी खटोटी को डिटेन किया गया। जिसके कब्जे की स्कार्पियो गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ14 UH 8630 की तलाशी ली गई तो स्कार्पियो गाडी की पीछे वाली सीट पर हीर रांझा स्ट्रांग देशी शराब की एक पेटी मिली व वाहन की ड्राईवर सीट के पीछे वाली सीट के नीचे एक देशी कट्टा एवं गाडी के डेस्कबोर्ड की रैक के अन्दर एक जिन्दा कारतूस व दो एन्ड्रोईड मोबाईल रखे हुये मिले । जिनको जप्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ पूर्व से हत्या लूट डकैती मारपीट सहित अवैध हथियार संबंधित कई प्रकरण दर्ज हैं तथा विक्रम थाना हरसौरा का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी है। विक्रम पर करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hardcore criminal Vikram alias Vicky arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli, behror, history sheet, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved