• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गण्डाला के मुख्य बाजार में किराना दुकान में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, हवाई फायर का भी आरोप, एडिशनल एसपी सहित भारी जाब्ता मौके पर

Grocery shop in Gandala main market vandalized and set ablaze; allegations of aerial firing also raised - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गंडाला गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ गंडाला गांव के मुख्य बाजार (मेन मार्केट) में स्थित एक किराना दुकान में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष के करण सिंह लोहराण ने एक दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, आगजनी की वारदात को अंजाम देने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारी तुरंत हरकत में आए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुरेश खींची, आरपीएस (प्रशिक्षु डीएसपी) पल्लवी गुप्ता और नीमराना थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और आसपास के दुकानदारों व प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी हासिल की।
इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए बाजार व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grocery shop in Gandala main market vandalized and set ablaze; allegations of aerial firing also raised
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gandalavillagearson, behrorcrimenews, groceryshopattacked, aerialfiringallegation, neemранаpolice, additionalspsureshkhichi, marketcctvinvestigation, lawandorderrajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved