• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुघेड़ा में मनाया गया ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे

Global Handwashing Day was celebrated in Government Higher Secondary School, Dughera - Kotputli-behrore News in Hindi

खास खबर। बहरोड़ ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था द्वारा ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुघेड़ा में ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सज्जन सिंह यादव एवं अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित रूप से हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भोजन करने से पहले, शौचालय का उपयोग करने के बाद तथा गंदगी के संपर्क में आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विस्तार से बताया कि हाथों की उचित सफाई नहीं करने से दस्त, हैजा, टाइफाइड, पेट के संक्रमण तथा अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि अपनाने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही प्रक्रिया समझाने के लिए हैंडवॉशिंग डेमो आयोजित किया गया, जिसमें साबुन और पानी से हाथों को अच्छी तरह साफ करने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करना, हाथ धोने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से हाथ धोने का संदेश देना था।
कार्यक्रम में ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था की ओर से सुशील वर्मा, मंजू बाला एवं सीमा उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य सज्जन सिंह यादव, अध्यापक रविन्द्र, नीरज, विनोद एवं जितेन्द्र तथा अध्यापिकाएं रेनू, मंजू एवं ममता उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, नियमित रूप से हाथ धोने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Global Handwashing Day was celebrated in Government Higher Secondary School, Dughera
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror, mamta health institute for mother and child, greenlam industries, global handwashing day, awareness program, government higher secondary school dughera, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved