• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाद्य पदार्थ कारोबारियों को दी फोसटेक ट्रेनिंग

Fostech training given to food traders - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थ कारोबारियों को फोसटेक ट्रेनिंग 25 मार्च को सोतनाला में मेसर्स मनीष फूड्स एवं बहरोड़ के होटल हाइवे प्रिंस में दिया गया। इस ट्रेनिंग में करीब 160 लोगों ने भाग लिया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस ट्रेनिंग के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ व शुद्ध सामग्री के निर्माण, भंडारण, विक्रय,परिवहन के लिए फोस्टेक फूड सेफ्टी प्रशिक्षण व सर्टिफिकेशन कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण निःशुल्क कराया गया।साथ ही इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं की जागरूकता बढ़ेगी, खाद्य पदार्थ के रखरखाव के तरीके का पता रहेगा जिससे छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, शशिकांत शर्मा एवं फास्टैक ट्रेनर वारूणी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fostech training given to food traders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baharod, fostech food safety training, certification workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved