• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान दिवस समारोह का औपचारिक शुभारम्भ

Formal Inauguration of Rajasthan Day Celebrations - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार श्री धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव की अध्यक्षता में रविवार को प्रातः 11.00 बजे मॉ. सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं दीपप्रज्ज्वल कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. विनय सिंह यादव कार्यवाहक प्राचार्य ने अपने उ‌द्बोधन में विकसित राजस्थान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान पुरानी परम्पराओं से ओत-प्रोत वैभवशाली एवं शूरवीरों की धरती रही है। इसकी वीरगाथाओं से इतिहास भरा पड़ा है। डॉ. ज्योति कुमारी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रियंका यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप इसी तरह प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने महाविद्यालय का नाम का नाम रोशन करें। निबन्ध प्रतियोगिता में कैडिट करूण कुमार शर्मा प्रथम स्थान, कैडिट लखन द्वितीय स्थान एवं पियूष तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में कैडिट प्रिसं यादव प्रथम स्थान, पियूष द्वितीय स्थान निशान्त तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कौशल चन्द्र मिश्रा, रामनिवास सहित बडी संख्या में विधार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Formal Inauguration of Rajasthan Day Celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri dharmchand gandhi jain college, behror, rajasthan, saraswati puja, essay competition, speech competition, student awards, vinay singh yadav, jyoti kumari, priyanka yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved