• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओल्ड राव होटल को खाद्य सुरक्षा ने दिया नोटिस, सुरक्षा मानकों संबंधी दस्तावेज सही नहीं थे

Food Safety issued notice to Old Rao Hotel, documents related to safety standards were not correct - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान की कमान स्वयं संभाल ली है इसके तहत उन्होंने कोटपूतली के प्रमुख हाईवे पर स्थित होटल पर जाकर भोजन, मसाले आदि के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लेबोरेट्री में नमूने भेजे गए हैं जिसमें कमी पाए जाने पर संबंधित फर्म मालिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहारण ने बताया कि आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत दीपावली पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिलेभर में मेडिकल विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाहियां की जा रही है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशीष शेखावत के नेतृत्व में होटल हाईवे किंग के यहां से ग्रेवी घी और तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया होटल ओल्ड राव के यहां से तेल पनीर और ग्रेवी के नमूने लिए गए मन्नत रिसोर्ट के यहां से मिर्च पाउडर और तेल का नमूना जांच हेतु लिया गया।
ओल्ड राव होटल पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के निहित प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए इसलिए संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया गया। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को संस्थानों को साफ सफाई रखने, फूड लाइसेंस डिसप्ले करना, फूड हैंडलर्स का मेडिकल करवाने, पेस्ट कंट्रोल करवाने के निर्देश प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Food Safety issued notice to Old Rao Hotel, documents related to safety standards were not correct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli-baharod, omprakash saharan adc, food adulteration, \r\nhighway hotels, rajasthan food safety, kotputli hotels, regulatory enforcement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved