• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर प्रथम आमंत्रण पत्रक जिलाणी माता को अर्पित

First Invitation Card for the Grand Hindu Conference Offered to Jilani Mata - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। नगर की मां जिलाणी बस्ती में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर जिलाणी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आमंत्रण का प्रथम पत्रक जिलाणी माता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव सहित समिति सदस्य सतीश गुप्ता, अभय फौजी, परविन्द्र यादव, मनोज यादव, कैलाश चन्द, हरिसिंह, कपिल खंडेलवाल, मंदिर के पुजारी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में आमंत्रण पत्रक, बैनर एवं कलश यात्रा के कूपन का विमोचन किया गया। समिति अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए समिति एवं समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ घर-घर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। प्रत्येक हिन्दू परिवार तक आमंत्रण पत्र और कलश यात्रा के कूपन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज से अपील की कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Invitation Card for the Grand Hindu Conference Offered to Jilani Mata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand hindu conference, jilani mata, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved