• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना के बिचपुरी में लगा भैरू बाबा और हनुमान जी का मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Fair of Bhairu Baba and Hanuman Ji held in Bichpuri of Neemrana, crowd of devotees gathered - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। नीमराना उपखंड क्षेत्र के बिचपुरी गांव में बुधवार को भैरू बाबा और हनुमान जी का वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर के महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में सुबह विधि-विधान से यज्ञ, हवन और पूजा-अर्चना की गई। सुबह 10 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आस-पास के गांवों से आए भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मेले में लोक गायकों की प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। कलाकार सुभाषचंद सांगी और बालाजी पार्टी सिंघाना के लोक गायकों ने धार्मिक भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच एडवोकेट नरसिंह यादव, मेला कमेटी के सदस्य और अन्य ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fair of Bhairu Baba and Hanuman Ji held in Bichpuri of Neemrana, crowd of devotees gathered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fair, bhairu baba, hanuman ji, bichpuri, neemrana, crowd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved