• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला पुलिस को मिला सम्मान, लेन ड्राइव अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता

District Police Honored for Outstanding Performance in Lane Drive Campaign, Increased Awareness of Road Safety - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए गए लेन ड्राइव अभियान में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जयपुर में आयोजित एक समारोह में जिले के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अभियान की शुरुआत पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश द्वारा की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लेन ड्राइविंग को बढ़ावा देकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के तहत पहले वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के नियमों के प्रति जागरूक किया गया और बाद में पुलिस व परिवहन विभाग के सहयोग से इन नियमों को सख्ती से लागू किया गया। समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा कोटपूतली एएसपी वैभव शर्मा, डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क, कोटपूतली थाना अधिकारी राजेश कुमार शर्मा तथा भाबरू थाना अधिकारी अंकित सामरिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Police Honored for Outstanding Performance in Lane Drive Campaign, Increased Awareness of Road Safety
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kotputli, behror, road accident, lane drive campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved