• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समन्वय समिति की बैठक का आयोजन

District level CSR coordination committee meeting organized under the chairmanship of District Collector - Kotputli-behrore News in Hindi

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएसआर के माध्यम से आमजन के जीवन को बेहतर करने की दिशा में काम करें- जिला कलक्टर

अनुपम पहल: संतुलित पर्यावरण व बेहतर पोषण के लिए जिले की 1225 आंगनबाडियों में लगाए जाएंगे मोरिंगा (सहजन) के पौधे कोटपूतली-बहरोड़l जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के प्रावधानों को समुचित रूप से क्रियान्वित करने, इसमें समन्वय कर समुचित सहयोग प्राप्त करने, विभिन्न औद्योगिक समूहों से समन्वय स्थापित कर उनसे आवश्यक सुझाव प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर सीएसआर सबंधित समन्वय हेतु गठित जिला स्तरीय समिति (स्थाई) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया. इस दौरान जिले में कार्यरत कपनियों के प्रतिनिधियों में टोयोटा गोसई से जेपी तंवर, हीरो मोटोकॉर्प से विनोद कुमार व श्रवण, अल्ट्रा टेक सीमेंट से हिमांशु कुलश्रेष्ठ व विजय सिंह यादव, यूनाइटेड ब्रेवरीज से प्रशांत सहरावत व आशीष पांडे एवं हैवल्स से प्रतिनिधि मौजूद रहे.
जिला कलेक्टर ने जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर के प्रावधानों को समुचित रूप से क्रियान्वित करने, गत वितिय वर्ष में किए गए व्यय एवं कार्यों पर, जिले में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों, सीएसआर कंपनियों एवं प्रमुख विभागों से सीएसआर के तहत प्रस्तावित कार्यों पर परिचर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए.
जिला कलेक्टर ने सीएसआर के माध्यम से किए का रहे सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा वंचित वर्गों के सामाजिक कल्याण के दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने को कहा.
वंदे गंगा अभियान में बने भागीदारजिला कलेक्टर ने कंपनी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिलेभर में 5 जून से 20 जून 2025 तक "वंदे गंगा: जल संरक्षण- जन संरक्षण अभियान" का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसके तहत जल संरक्षण व पर्यावरण के संबंध में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले कि कम्पनियां सीएसआर के माध्यम से अधिकरियों से समन्वय करते हुए इस दिशा में विविध कार्य कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके तहत सड़क किनारे या चिन्हित स्थानों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं उनकी देखभाल व जल संकट वाले स्थानों पर तालाब व जोहड़, पौंड, एनिकट, जल स्रोत निर्माण सहित विभिन्न कार्य करवाएं जा सकते हैं जिससे की पर्यावरण संतुलन व भू- जल स्तर में वृद्धि हेतु प्रयासों में सहयोग प्राप्त हो सकेगा. अधीक्षण अभियंता वाटर शेड हरिमोहन बैरवा ने सम्पूर्ण अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए सीएसआर के माध्यम से किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की.
आंगनबाड़ी में लगेंगे गुणकारी सहजन के पौधेजिला कलेक्टर ने कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से जिले कि 1225 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कृषि विज्ञान केन्द्र, गौनेडा द्वारा तैयार किए जा रहे करीब 5 हजार मोरिंगा ( सहजन) के सुपर फूड कहा जाने वाले गुणकारी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कि पर्यावरण संतुलन में तो सहयोग मिलेगा ही साथ ही सहजन के गुणकारी तत्वों का उपयोग बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में भी किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि सहजन खाने से शरीर का कई बीमारियों से बचाव होता है और लंबे समय तक स्वस्थ रहता हैं। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से कंपनियां इन पौधों को विभाग को उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें.
बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक उपकरण उपलब्ध कराएंजिला कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की मंशा में भागीदार बन कंपनियां चिकित्सा केंद्रों पर विभिन्न आवश्यक चिकित्सक उपकरण जैसे एक्स-रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन आदि उपलब्ध कराने में सहयोग करे. साथ ही आंगनबाडियों व शिक्षा संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति करते हुए मॉडर्न संस्थान तैयार करने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि संबंधित कम्पनियों द्वारा जिले में जाने वाले कार्यों की कार्य योजना बनाकर भिजवाएं.
इस दौरान राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनाओं में प्राप्त प्रकरणों हेतु डी एल एस सी का आयोजन भी किया गया। उद्योग अधिकारी ने बताया कि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा समय समय पर कंपनी प्रतिनिधियों के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है.
बैठक में महा प्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी सतजित खोरिया, आरएम रीको राहुल कुमार भट्ट, रीको घिलोट से आरएम एस आई हसन, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह यादव, कृषि अधिकारी महेंद्र जैन, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level CSR coordination committee meeting organized under the chairmanship of District Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district level, csr, coordination, committee meeting, organized, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved