• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने देवता में रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

District Collector organized night Chaupal in Devta and resolved the problems of common people on the spot - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने गुरुवार को कोटपुतली के ग्राम देवता में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल और जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कर परिवादी को राहत पहुंचाई जाए। मानसून के दौरान जलभराव, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, परिवहन और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग अपनी मशीनरी को सक्रिय रखें। कलेक्टर ने रास्तों के विवाद और अतिक्रमण के मामलों में संबंधित अधिकारियों को ग्रामों में परीवादों की पहचान कर रिपोर्ट अपडेट करने और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्थानीय सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से एनएफएस के तहत संचालित “गिव अप अभियान” में अपात्रों को स्वेच्छा से लाभ छोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा। प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि रात्रि चौपाल और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन के साथ सीधे संवाद कर उनके परिवादों का संवेदनशील और गुणवत्ता के साथ समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। इस दौरान विभिन्न परिवादी सड़क, अतिक्रमण, सीमांकन, गिरदावरी, पुलिस, चिकित्सा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, पट्टा, शिक्षा और पेंशन जैसी समस्याओं के लिए पहुंचे।
कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक रहें और अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई और रात्रि चौपाल का लाभ लें। रात्रि चौपाल में एसडीएम कोटपुतली बृजेश चौधरी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को विस्तार से दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector organized night Chaupal in Devta and resolved the problems of common people on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector, organized, night chaupal, devta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved