• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी, छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड व डिजिटल सेफ्टी के लाइव टिप्स

Cybersecurity Awareness Seminar at Women College, Live Tips on Online Fraud and Digital Safety for Students - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बाबा श्री नारायणदास अभिनव पी.जी. महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरोड़ थाना सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, साइबर सुरक्षा जयपुर टीम के प्रभारी घनश्याम मल्होत्रा और उनकी टीम मौजूद रही। संगोष्ठी के दौरान छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन और डिजिटल सेफ्टी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस की साइबर टीम ने लाइव उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार छात्राएं साइबर अपराधियों के झांसे से बच सकती हैं और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की रिपोर्ट तुरंत कैसे करें। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए, ताकि छात्राएं डिजिटल युग में सुरक्षित रह सकें।
इकाई प्रथम प्रभारी सुनील कुमार यादव, द्वितीय प्रभारी नवीन कुमार यादव और तृतीय प्रभारी नीलू सिंह ने भी सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cybersecurity Awareness Seminar at Women College, Live Tips on Online Fraud and Digital Safety for Students
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cybersecurity, awareness, seminar, women college, live, tips, online, fraud, digital safety, students, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved