• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दहमी स्थित श्री राठ सार्वजनिक गौशाला में माता की पुण्यतिथि पर गो-सवामणी

Cow-swamani ceremony held at the Shri Rath Sarvajanik Gaushala in Dahmi on their mother death anniversary - Kotputli-behrore News in Hindi

— पूर्व NSG कमांडो सतपाल यादव व विक्रम यादव ने 15 क्विंटल दलिया कराया अर्पित बहरोड़। अर्पण सेवा फाउंडेशन की प्रेरणा से दहमी स्थित श्री राठ सार्वजनिक गौशाला में भारतीय सेना से सेवानिवृत NSG कमांडो सतपाल यादव एवं विक्रम यादव ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि पर गो-सवामणी का आयोजन किया। आयोजन के दौरान गौशाला में लगभग 15 क्विंटल दलिया गौमाता को अर्पित किया गया। साथ ही गौशाला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बढ़ती ठंड को देखते हुए लोई (कंबल) भेंट की गई।
कार्यक्रम संयोजक हीरालाल प्रजापति व राकेश मुच्छल ने बताया कि अर्पण सेवा फाउंडेशन सेवा के विभिन्न आयामों में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में फाउंडेशन के सदस्य सतपाल यादव द्वारा अपनी माताजी की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
भामाशाह परिवार का सम्मान
अर्पण सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने भामाशाह परिवार का साफा, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया।गौशाला अध्यक्ष सतीश यादव का भी फाउंडेशन परिवार द्वारा सम्मान किया गया। गौशाला प्रबंधन समिति ने समय-समय पर फाउंडेशन द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
सेवा कार्यों पर प्रकाश
फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं निरंतर बढ़ रहे आयामों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर अर्पण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार प्रजापति, सचिव एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सदस्य राजेश मेहता, वीरेंद्र सिंह, मिश्रीलाल यादव (पूर्व अध्यक्ष गौशाला), श्रीराम यादव (पूर्व अध्यक्ष), देवदत्त यादव, कैलाश चंद, भूप सिंह, डॉ. सरजीत, रामचंद्र यादव (पूर्व सचिव), लक्ष्मी नारायण, डॉ. करण सिंह, कैलाश, राजेश, सोनू, बबलू यादव सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cow-swamani ceremony held at the Shri Rath Sarvajanik Gaushala in Dahmi on their mother death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cow-swamani ceremony, shri rath sarvajanik gaushala, mother, death anniversary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved