• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मकर संक्रांति पर एक कदम्ब पशु कल्याण की ओर अभियान के तहत राधा–कृष्ण गौशाला में गौ-सेवा

Cow Service at Radha-Krishna Gaushala on Makar Sankranti under the A Step Towards Animal Welfare Campaign - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ की ओर से “एक कदम्ब पशु कल्याण की ओर” अभियान के अंतर्गत राधा–कृष्ण गौशाला में गौ-सेवा का पुण्य कार्य किया गया। इस अवसर पर गौवंश के लिए दान एवं सेवा से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर संक्रांति जैसे पुण्य अवसर पर गौमाता की सेवा कर संस्था ने सामाजिक, मानवीय और आध्यात्मिक दायित्व का निर्वहन किया है। संस्था के निदेशक बबरीक अग्रवाल ने बताया कि गौ-सेवा के तहत 50 किलोग्राम दलिया, 30 किलोग्राम नमक, 100 किलोग्राम बाजरा, डेढ़ क्विंटल गुड़, 5 किलोग्राम सूखी मेथी, रोटियां तथा करीब 20 क्विंटल सब्जियां—जिसमें पालक, मेथी, गाजर, मूली, टमाटर, आलू सहित अन्य सब्जियां शामिल हैं—का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा केवल दान का कार्य नहीं, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, मानवीय संवेदना और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा पवित्र दायित्व है। गौमाता की सेवा से समाज में करुणा, संतुलन और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
फाउंडेशन के सचिव दिव्यम अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा कार्य में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने यह भी बताया कि फाउंडेशन की सदस्य इंदु शर्मा ने अपनी माताजी के श्रद्धा अवसर पर श्रद्धा-सेवा के रूप में गौ-सेवा में सराहनीय योगदान दिया, जो सेवा और संस्कार का प्रेरणादायी उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से संस्था की पूरी टीम, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों, स्काउट एवं गाइड के बच्चों व पदाधिकारियों, राधा–कृष्ण गौशाला के सेवाभावी कार्यकर्ताओं व प्रबंधन तथा फाउंडेशन से जुड़े सभी सहयोगी सदस्यों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह गौ-सेवा कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी और अनुकरणीय सिद्ध हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cow Service at Radha-Krishna Gaushala on Makar Sankranti under the A Step Towards Animal Welfare Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cow service, radha-krishna, gaushala, makar sankranti, towards, animal welfare campaign, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved