• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना में कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया हल्ला बोल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Congress Stages Protest Against Smart Meters in Neemrana, Submits Memorandum to Chief Minister - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में लग रहे स्मार्ट मीटर के खिलाफ कस्बे के महावर धर्मशाला से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार विक्रम यादव को सौंपा गया।

प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की कमियों को गिनाया और जनता में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस मौके पर महासचिव अशोक मुदगल, कर्मपाल चौहान, यूथ अध्यक्ष अनूप यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, विष्णु सोनी, कृष्ण प्रजापत, मोजीराम यादव, पूर्व सरपंच हरि सिंह सैनी, परमानंद सैनी, गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र मास्टर, गौशाला पूर्व अध्यक्ष दलीप मुनीम, जसवंत सूबेदार, हंसराज, कैप्टन धर्मपाल, संदीप यादव, ताराचंद, राहुल यादव, महावीर चर्खिया, प्रवक्ता राजकुमार, नीरज, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, महादेव शयोचंद, संजय यादव, पूर्व सरपंच धर्मवीर रेवाड़िया, सोनू यादव, मुकेश सहित अनेक गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी और प्रशासनिक खामियां हैं, जो आम जनता के लिए समस्याएँ उत्पन्न कर सकती हैं, इसलिए इसके कार्यान्वयन से पहले नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Stages Protest Against Smart Meters in Neemrana, Submits Memorandum to Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, stages, protest against, smart meters, neemrana, submits, memorandum, chief minister, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved