• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पावटा में कांग्रेस का बड़ा खेला : भाजपा को झटका, 152 जनप्रतिनिधियों ने थामा 'हाथ' का साथ

Congress Delivers Major Blow in Pawta: BJP Stunned as 152 Representatives Join Congress - Kotputli-behrore News in Hindi

पावटा (कोटपूतली-बहरोड़)। राजस्थान के नवगठित जिले कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा कस्बे में कांग्रेस ने एक बड़ी राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक की है। शनिवार को होटल ग्रीन पार्क में आयोजित पावटा एवं विराटनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक के दौरान 152 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बड़े फेरबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस की जमीनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। इंद्राज गुर्जर की मौजूदगी में हुआ 'शक्ति प्रदर्शन'
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में नवप्रवेशी सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान इंद्राज गुर्जर ने कहा:
"कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। आज 152 प्रमुख साथियों का कांग्रेस परिवार में शामिल होना यह दर्शाता है कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। यह नई ऊर्जा संगठन को आगामी आंदोलनों में और अधिक मजबूती देगी।"
मतदाता सूची में धांधली का आरोप: "भाजपा काट रही कांग्रेस के वोट"
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने भाजपा सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में भाजपा रणनीतिक रूप से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काट रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताते हुए कार्यकर्ताओं को सचेत रहने और इसके खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया।
प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल रहे, जिनमें प्रमुख हैं: जगदीश मीणा (पीसीसी सचिव), महादेव यादव व रामनिवास यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), मेहर सिंह धनखड़ (सरपंच संघ अध्यक्ष), राजेंद्र पारिक एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Delivers Major Blow in Pawta: BJP Stunned as 152 Representatives Join Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, delivers, major blow, pawta, bjp stunned, representatives, join congress, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved