• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंथन स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश; 'मतदान हर दिव्यांग का मौलिक अधिकार'- डॉ. सविता गोस्वामी

Children with disabilities at Manthan Special School spread the message of voter awareness - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मंथन स्पेशल स्कूल में गुरुवार को लोकतंत्र के महापर्व के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष बच्चों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से आगामी नगर निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने का पुरजोर आह्वान किया। गीतों और चित्रों के जरिए वोट की अपील कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने प्रेरक स्लोगन, आकर्षक चित्रकला और मतदाता जागरूकता से जुड़े गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आमजन को मतदान का महत्व समझाया। शिक्षकों ने बच्चों को यह संदेश दिया कि दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना उनका मौलिक अधिकार है।
डेमो के जरिए दिया मतदान प्रशिक्षण
मतदान प्रक्रिया को समझाने के लिए विशेष शिक्षकों द्वारा प्रायोगिक डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें वोट डालने के पूरे चरण को विस्तार से दिखाया गया। कार्यक्रम के समापन पर मंथन की सचिव डॉ. सविता गोस्वामी ने उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों को निर्भीक व शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मनोज यादव, शालिनी शर्मा, आशु, अंकित सेन, पायल, ओम शर्मा, सुनीता और मुस्कान सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Children with disabilities at Manthan Special School spread the message of voter awareness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror news, manthan special school, voter awareness campaign, divyang children, dr savita goswami, rajasthan local body elections, sveep activities, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved