• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद राठ शाखा बहरोड़ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी

Bharat Vikas Parishad, Rath Branch (Behror): New Executive Committee Elected Uncontested - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। भारत विकास परिषद की ‘राठ’ शाखा बहरोड़ के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव कस्बे के खेल स्टेडियम हॉल में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संगठन की परंपरा के अनुसार इस बार भी पूरी कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया संगठन सचिव प्रकाश जांगिड़ और प्रांत सह-समन्वयक सत्यवीर यादव की देखरेख में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से अनिल यादव को अध्यक्ष, खुशवंत जोशी को सचिव तथा वीरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर प्रांत से प्राप्त एजेंडे और निर्देशों के अनुसार शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोहितास गुप्ता, निवर्तमान सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. गोपाल शर्मा, महिला संयोजिका बसंती यादव, सरोज यादव सहित शाखा के वरिष्ठ सदस्य और 50 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया और नई टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad, Rath Branch (Behror): New Executive Committee Elected Uncontested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, rath branch, behror, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved