• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद, शाखा नीमराना द्वारा एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन

Bharat Vikas Parishad, Neemrana branch, successfully organized an anemia screening camp. - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। भारत विकास परिषद शाखा नीमराना एवं टैगोर पब्लिक स्कूल, बिचपुरी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विद्यालय परिसर में “छात्रा एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद की ओर से सत्यवीर यादव जिला सह समन्वयक एवं प्रकाश जांगिड़ द्वारा परिषद पदाधिकारी अनिल जांगिड़ अध्यक्ष, शशांक भारद्वाज सचिव, सत्यवीर यादव वित्त सचिव एवं राजेन्द्र सिंह यादव कार्यक्रम संयोजक की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आरंभ में “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
इस अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल की लगभग 70 से अधिक छात्राओं का एनीमिया जांच भारत विकास परिषद बहरोड़ शाखा की मेडिकल टीम द्वारा किया गया।
मेडिकल टीम में वीरेंद्र सिंह यादव, करण सिंह यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद की ओर से डॉ. गुरेन्दर नाथ भारद्वाज, नितीश, दिनेश यादव एवं अन्य परिषद सदस्यगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।विद्यालय की ओर से धीरज कुमार यादव, सोमदत्त शास्त्री, बाबली यादव, मिताशी शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
मंच संचालन कुमारी काजल ने अत्यंत सुंदर एवं प्रभावी ढंग से किया।
जांच उपरांत प्रत्येक छात्रा को गुड़ एवं चना वितरित किया गया, साथ ही जिन छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम से कम पाया गया, उन्हें एक माह की आयुर्वेदिक औषधि “लोह धात्री” परिषद की ओर से निःशुल्क प्रदान की गई।
इस दौरान सत्यवीर यादव जिला सह समन्वयक ने उपस्थित छात्राओं को लोह धात्री” के सेवन की विधि एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर की संपूर्ण व्यवस्था टैगोर पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेन्द्र यादव द्वारा उत्कृष्ट रूप से की गई।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित विभिन्न शैक्षणिक मॉडलों का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा एवं प्रशंसा की।
इस आयोजन में भारत विकास परिषद, शाखा नीमराना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में शशांक भारद्वाज सचिव ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन एवं सहयोगी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह शिविर अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं सेवा-भावना से परिपूर्ण रहा।परिषद के इस प्रयास से छात्राओं तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad, Neemrana branch, successfully organized an anemia screening camp.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, neemrana, branch, successfully, organized, anemia, screening, camp, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved