• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ः नगर परिषद वार्ड 8 में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा के संजय मीर और निर्दलीय में सीधा मुकाबला

Behror: Political temperatures rise in Municipal Council Ward 8: BJPs Sanjay Mir and Independent in direct contest - Kotputli-behrore News in Hindi

खास खबर। बहरोड़ बहरोड़ नगर परिषद की चुनावी चौसर पर वार्ड नंबर 8 का चुनावी रण बेहद रोचक और प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है। इस वार्ड में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कोई आधिकारिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं होने के कारण सारा मुकाबला आमने-सामने की सीधी टक्कर में बदल गया है। चुनावी दंगल में केवल दो ही प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार और निर्वतमान पार्षद संजय मीर एक निर्दलीय प्रत्याशी से मुकाबला कर रहे हैं।
बता दें कि भाजपा ने वार्ड नंबर 8 में अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरे संजय मीर पर दूसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतारा है। मीर पूर्व में भी इसी वार्ड से भाजपा के पार्षद रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके पिछले कामकाज, जनसरोकारों से जुड़ाव और स्थानीय स्तर पर संगठन में सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है। संजय मीर अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, वार्ड में किए गए बुनियादी सुधारों और स्थानीय संपर्कों के आधार पर मतदाताओं के बीच समर्थन जुटा रहे हैं।
दूसरी ओर, निर्दलीय प्रत्याशी की सक्रियता ने मुकाबले को त्रिकोणीय न बनाकर सीधा 'आमने-सामने' का आर-पार मुकाबला बना दिया है। कांग्रेस की गैर-मौजूदगी के चलते वार्ड में उनके मतदाताओं का वोट बंटने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। लेकिन, कौन कितने वोट ले पाता है, यह तो ईवीएम खुलने के बाद ही साफ हो पाएगा।
स्थानीय समीकरणों पर नजर डालें तो वार्ड के प्रमुख मोहल्लों—मीरों का मोहल्ला, चूड़ी मार्केट, चौधरियों का मोहल्ला, जैन मंदिर क्षेत्र, ऑफिसर कॉलोनी, सुनारों का मोहल्ला और नारायण दास रोड के मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वार्ड के बाजार, गलियों और चौपालों में चुनावी गहमागहमी चरम पर पहुंच गई है।
भाजपा प्रत्याशी अपनी पारंपरिक पकड़ और सांगठनिक मजबूती के बल पर बढ़त बनाने का दावा कर रहे हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी स्थानीय समस्याओं और बदलाव के नाम पर मतदाताओं को लामबंद करने में जुटे हैं। दो प्रत्याशियों के बीच सीधे मुकाबले ने इस सीट को नगर परिषद के सबसे चर्चित और कड़े मुकाबलों में शामिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Behror: Political temperatures rise in Municipal Council Ward 8: BJPs Sanjay Mir and Independent in direct contest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror municipal council, ward number 8 election, sanjay meer bjp candidate, independent candidate contest, behror local body polls, direct electoral battle, kotputli behror politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved