• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Behror Police Major Action: Stock of Illegal Explosive Material Recovered, Accused Arrested - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपुतली-बहरोड़। जिला पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए बहरोड़ थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखों और बारूद के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 9 अप्रैल 2026 को थानाधिकारी पल्लवी गुप्ता (आरपीएस प्रोब.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नैनसुख मोहल्ला स्थित एक बंद मकान में अवैध विस्फोटक सामग्री भरी हुई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा, जहाँ उपेन्द्र पुत्र रामनिवास (उम्र 48 वर्ष, निवासी पुराना बाजार, बहरोड़) उपस्थित मिला। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को विभिन्न प्रकार के जिंदा पटाखा बारूद के कुल 367 कार्टन बरामद हुए। रिहायशी इलाके में बिना किसी लाइसेंस के इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री का संग्रहण करने पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 और विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9B के तहत मुकदमा संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नीमराना) सुरेश कुमार खींची और डीएसपी (बहरोड़) सचिन शर्मा के सुपरविजन में टीम द्वारा अंजाम दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Behror Police Major Action: Stock of Illegal Explosive Material Recovered, Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: behror police, illegal explosives seized, kotputli-behror, rajasthan police, arrest, explosives act, bns section 287, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved