• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़: लायंस क्लब किंग्स ने बर्डोद स्टेडियम में किया पौधारोपण, 121 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Behror: Lions Club Kings Conducts Tree Plantation Drive at Bardod Stadium - Kotputli-behrore News in Hindi

जामुन, बेलपत्र, अमरूद व सहजन के पौधे रोपे; बर्डोद हॉकी क्लब ने ली संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी बहरोड़। पर्यावरण संरक्षण और हरी-भरी धरती के संकल्प के साथ लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स द्वारा बर्डोद स्टेडियम में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में जामुन, बेलपत्र, अमरूद, कनेर, सहजन और आम सहित कुल 121 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बर्डोद हॉकी क्लब ने सभी रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण की पूर्ण जिम्मेदारी उठाई।
पौधरोपण ही ग्लोबल वार्मिंग का एकमात्र समाधान : दिनेश अग्रवाल
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए:
एम.जे.एफ. लायन दिनेश अग्रवाल (अध्यक्ष, लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स): उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी की शीतलता और संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना ही एकमात्र प्रभावी समाधान है। क्लब इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
लायन बुद्ध सिंह यादव (सचिव, लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स): उन्होंने पेड़-पौधों को जीवन की मूल जड़ बताते हुए कहा कि प्रकृति हमारे मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं संवेगात्मक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। पेड़-पौधे हमें जीवन में अनुशासन और अपनी धरती से जुड़े रहने का संस्कार देते हैं।
गणमान्य जनों व खिलाड़ियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर लायंस क्लब किंग्स के उपाध्यक्ष लायन राकेश अग्रवाल, संयोजक लायन प्रवीण सैनी, लायन महेंद्र सैनी, बड़ौद हॉकी क्लब के पदाधिकारी दीपक सैनी, राजेश सैनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, हॉकी क्लब के कोच एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बर्डोद हॉकी क्लब के पदाधिकारियों ने इस शानदार और अनुकरणीय पर्यावरण पहल के लिए लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Behror: Lions Club Kings Conducts Tree Plantation Drive at Bardod Stadium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lions club, behror kings, plantation 2026, bardod, stadium, behror, hockey club, mjf, lion dinesh agarwal, behror news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved