• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र: नांगल खोड़ीया में दूसरी बोरिंग का शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

Behror Assembly Constituency: Inauguration of Second Borewell in Nangal Khodiya; Atmosphere of Joy Among Villagers - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल खोड़ीया में लगातार दूसरी बोरिंग का शुभारंभ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ किया गया। गांव में लंबे समय से पानी की समस्या रही है और गर्मियों के दौरान ग्रामीणों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा नेता डॉ. मोहित जसवंत यादव के संज्ञान में लाया। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और तत्काल प्रभाव से अधिकारियों से बातचीत कर गांव में नई बोरिंग करवाने का कार्य सुनिश्चित किया। दूसरी बोरिंग के शुरू होने से अब ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर मिंकी देवी, शारदा देवी, गिरिया देवी, कमलेश देवी, मधु देवी, पूर्व सरपंच अखेराम, सरपंच वेदप्रकाश, रमेश पंच, अविनाश मित्तल, मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Behror Assembly Constituency: Inauguration of Second Borewell in Nangal Khodiya; Atmosphere of Joy Among Villagers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bahrod, nangalkhodiya, village, second boring, water problem, bjp workers, dr mohit jaswant yadav, dr jaswant yadav, villagers, new borewell, relief, inauguration, local leaders, community support, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved