• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ : गोल्ड मेडलिस्ट सपना यादव का महाविद्यालय में भव्य अभिनंदन, राज्यपाल ने किया था सम्मानित

Behror : Gold medalist Sapna Yadav received a grand felicitation at her college, honored by the Governor. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्रा सपना यादव द्वारा अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के छठे दीक्षांत समारोह में एम.एससी. (रसायन शास्त्र) की छात्रा सपना यादव को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। खातनखेडा निवासी श्री विजयपाल की सुपुत्री सपना की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा के साथ उनके दादा बस्तीराम यादव का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्पण फाउंडेशन के राजेश मेहता और वीरेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर हरिप्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. रणजीत यादव और प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने छात्रा की मेहनत की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। समारोह में संयोजक डॉ. करण सिंह यादव और बी.एड प्राचार्या डॉ. सुनीता यादव सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि सपना यादव की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Behror : Gold medalist Sapna Yadav received a grand felicitation at her college, honored by the Governor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gold medalist, sapna yadav, rrbbmu alwar, convocation, governor of rajasthan, behror college, academic achievement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved