• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एएसपी शालिनी राज ने किया बहरोड़ जेल का औचक निरीक्षण, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

ASP Shalini Raj conducted a surprise inspection of Behror Jail, no objectionable material found - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा जेलों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश के तहत मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली शालिनी राज (आरपीएस) ने बहरोड़ उपकारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के लिए महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज अजयपाल लाम्बा (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड़ राजन दुष्यंत (आईपीएस) के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट रामकिशोर मीणा भी मौजूद रहे। जेल की तलाशी अभियान के लिए तीन टीमें बनाई गईं, जिनका नेतृत्व विभिन्न थानों के थानाधिकारी— महेश तिवाड़ी, बहरोड़ थानाधिकारी, रामकिशोर, माढण थानाधिकारी, राजेश कुमार, नीमराना थानाधिकारी, सीमा सिनसिनवार, बहरोड़ सदर थानाधिकारी, मनोहरलाल मीणा, शाहजहांपुर थानाधिकारी।
इन टीमों ने समुचित पुलिस बल के साथ मिलकर जेल परिसर का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई : जेल परिसर, बैरिक्स, और बंदियों के रहने की जगहों की सघन जांच की गई। बंदियों से बातचीत कर जेल के हालात और उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री की खोजबीन की गई।
जांच के दौरान कोई भी प्रतिबंधित सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एएसपी शालिनी राज ने जेल प्रशासन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया और निर्देश दिया कि भविष्य में भी नियमित अंतराल पर इस तरह की चेकिंग जारी रखी जाएगी।
यह निरीक्षण अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और जेल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASP Shalini Raj conducted a surprise inspection of Behror Jail, no objectionable material found
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asp, shalini raj, conducted, surprise, inspection, behror, jail, objectionable, material, found, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved