• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्पण सेवा फाउंडेशन ने मुकुल यादव का जन्मदिन गौ सेवा के साथ मनाया, तसींग गौशाला में सवामणी और सेवकों का सम्मान

Arpan Seva Foundation Celebrates Mukul Yadav Birthday with Cow Service, Organizes Savamani and Honors Volunteers at Tasing Gaushala - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। अर्पण सेवा फाउंडेशन के सेवा आयाम के अंतर्गत फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य टोनी यादव के भतीजे मुकुल यादव (सुपुत्र संदीप कुमार) के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को तसींग गौशाला में भव्य गौ सवामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिन के पावन अवसर पर गौ सेवा को प्राथमिकता देते हुए गौशाला के सभी आठ बाड़ों में दो ट्रॉली दलिया (बांट) की सवामणी कराई गई। इस दौरान गौवंश की सेवा के साथ-साथ गौशाला में निरंतर सेवा दे रहे कर्मठ सेवकों को गर्म वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के सेवा आयाम प्रमुख वीरेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया कि सेवा का यह संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 जनवरी को दहमी गौशाला, 11 जनवरी को कुड़ी आश्रम गौशाला और 12 जनवरी को राधाकृष्ण गौशाला (कुंड रोड, बहरोड़) में गौ सवामणी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, प्रकाश चंद यादव, अरविंद, रणवीर, जसवंत, रामकिशन शर्मा, फूल सिंह लंबरदार, दयानंद, दौलत राम, कुमारी प्रिया और कुमारी साधना यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अर्पण सेवा फाउंडेशन की ओर से प्रकृति आयाम प्रमुख राजेश मेहता, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष अशोक वैद्य, टोनी यादव और हीरालाल प्रजापति ने सहभागिता निभाई।
तसींग गौशाला के सचिव लोकेश शर्मा और अमर सिंह यादव ने यादव परिवार एवं अर्पण सेवा फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए मुकुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arpan Seva Foundation Celebrates Mukul Yadav Birthday with Cow Service, Organizes Savamani and Honors Volunteers at Tasing Gaushala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arpan seva foundation, mukul yadav birthday, gaushala seva, tasing gaushala, gau savamani, cow service, behror, social service, yadav family, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved