• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अर्पण सेवा फाउंडेशन और न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

Arpan Seva Foundation and Judicial Officers Install Bird Water Pots in Court Complex - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। अर्पण फाउंडेशन बहरोड के द्वारा 'पंछी मित्र अभियान 2.0' के तहत न्यू कोर्ट परिसर में ADJ व एसीजेएम न्यायालय के बाहर पेड़ों में परिंडे लगाए गए। इस दौरान अश्का राव एडीजी नंबर 2,आँचल अग्रवाल ADJ नंबर 2,नकुल अग्रवाल ACJM,पूर्णिमा यादव ACJM नंबर 1,गरिमा बंसल नंबर 2, सुनील कुमार मीणा ACJM नंबर 3 और MJM देवकरण गुर्जर ने सामूहिक रूप से कार्यालय के सामने पेड़ों पर परिंडे लगाए।

एडवोकेट भूपेंद्र कुमार प्रजापत, एडवोकेट विनोद कुमार यादव, घनश्याम प्रजापति, हंसराज यादव,सतीश चेतीवाल,बार उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रोशन लाल यादव,गोपेश कुमार सैनी,भीम सिंह यादव,अभिमन्यु,सत्यनारायण शर्मा,सरोज यादव,तालुका विधिक सेवा समिति सचिव कपिल यादव ने परिंडे लगाए व रोजाना पानी डालने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम संयोजक ओम यादव और प्रकृति आयाम प्रमुख डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष फाउंडेशन ने 1100 निशुल्क परिंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
अर्पण सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ( गणेश कार श्रृंगार ) वीरेंद्र प्रजापति ने बताया की गर्मियों के मौसम में संस्था द्वारा लगातार परिंडे लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा, हमारा जनसहयोग के माध्यम से एक प्रयास है कि भीषण गर्मी में कोई भी मूक पक्षी न मरे।
इस दौरान संस्था सचिव भूपेंद्र प्रजापति,कोषाध्यक्ष अशोक वैध,संस्थापक सदस्य वीरेंद्र प्रजापति,दौलत राम, छाजू राम जांगिड़,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arpan Seva Foundation and Judicial Officers Install Bird Water Pots in Court Complex
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arpan seva foundation, judicial officers, install bird water pots, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved