• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 10 नवंबर तक करें आवेदन, टॉप कंपनियों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका

Apply till November 10 under the Prime Minister Internship Scheme, you will get an opportunity to do internship in top companies - Kotputli-behrore News in Hindi

कोटपूतली-बहरोड़। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सूचित किया है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवाओं को स्किल्ड बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत भारत की टॉप रेटेड 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा, जिसमें वे अपने प्रोफेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण स्किल्स सीख सकेंगे। इसके साथ ही इंटर्नशिप के दौरान कंपनियां युवाओं को 4500 से 5000 रुपये तक का भुगतान भी करेंगी और 6 हजार रुपये एकमुश्त अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट [pminternship.mca.gov.in](http://pminternship.mca.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध है। योजना के तहत 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को स्किल्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन प्रक्रिया:
1. [pminternship.mca.gov.in](http://pminternship.mca.gov.in) पर जाकर 'Register Now' लिंक पर क्लिक करें।
2. मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन निशुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116090 पर संपर्क कर सकते हैं या निकटतम सरकारी इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक या आईटीआई से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला कलेक्टर ने सभी पात्र युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है ताकि वे अपने करियर में एक सकारात्मक कदम बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Apply till November 10 under the Prime Minister Internship Scheme, you will get an opportunity to do internship in top companies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opportunity, internship, top companies, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved