• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमडीएस सेकेंडरी स्कूल कोलीला में अभिव्यक्ति 2025 वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Abhivyakti 2025 annual festival and talent award ceremony organized at MDS Secondary School Kolila - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। उपखंड क्षेत्र की कोलीला ग्राम पंचायत स्थित एमडीएस सेकेंडरी स्कूल में रविवार को ‘अभिव्यक्ति 2025’ वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला पार्षद भीमराज यादव, कृष्ण, विनोद शर्मा, धाकड़, राकेश कुमार मीणा (मैनेजर, पीएनबी बड़ोद), सरपंच सरला कृष्ण यादव तथा शिवानी स्कूल के डायरेक्टर सतीश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदीप यादव और कृष्ण कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक ललित यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे ग्रहण करेगा, वह जीवन में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।" उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई से ही बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं और माता-पिता के सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि जो शिक्षा के समय परिश्रम करता है, वह आगे चलकर सुखद जीवन व्यतीत करता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, स्कूली बच्चों ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता लाने वाले नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
स्कूल डायरेक्टर दिनेश यादव एवं प्रधानाध्यापक राजपाल यादव ने अतिथियों का फूल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर यशपाल डीलर, अशोक, सूबेदार हाकिम सिंह, सूबेदार घनश्याम सिंह, मिथिलेश, घनश्याम सिंह, सुषमा सेन, पूजा, अनीता, वीरेंद्र, सुरेंद्र, कृष्णपाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhivyakti 2025 annual festival and talent award ceremony organized at MDS Secondary School Kolila
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhivyakti, 2025, annual, festival, talent, award, ceremony, organized, mds, secondary, school, kolila, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved