• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बहरोड़ और नीमराना में भामाशाहों की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ प्यासे कंठों के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ

A unique initiative by philanthropists in Behror and Neemrana : Tree plantation drives accompanied by the inauguration of water coolers to quench thirst. - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़/नीमराना। क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार, प्रकृति संरक्षण और मानव सेवा की त्रिवेणी देखने को मिली। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जहाँ एक ओर विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए गए, वहीं दूसरी ओर आमजन व अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापित किए गए। जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों और प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में हुए इन आयोजनों ने समाज में सेवा का एक अनूठा संदेश दिया है। आइए डालते हैं आज की प्रमुख खबरों पर एक नज़र: भारत विकास परिषद (राठ शाखा) द्वारा आयुष अस्पताल में पौधारोपण और वाटर कूलर का उद्घाटन
बहरोड़। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, राठ शाखा द्वारा ब्लॉक आयुष चिकित्सालय परिसर में गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकृति संरक्षण के तहत अस्पताल परिसर में 5 औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य भामाशाह हिमांशु यादव (सुपुत्र के.के. यादव) के विशेष सहयोग से मरीजों के लिए 80 लीटर क्षमता के भव्य वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मोहित यादव ने भामाशाहों के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे अत्यंत पुनीत कार्य बताया। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट प्रशांत यादव ने परिषद को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी सतीश गुप्ता ने किया। इस दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निहाल सिंह यादव, सीएमओ डॉ. राजपाल यादव, शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार और जिला सह-समन्वयक सत्यवीर यादव सहित चिकित्सालय स्टाफ व परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
नीमराना में भारत विकास परिषद का जागरूकता अभियान, हस्ताक्षर कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
नीमराना। भारत विकास परिषद, नीमराना शाखा द्वारा औद्योगिक इकाइयों, विभिन्न संस्थानों और आमजन के बीच पर्यावरण के प्रति अलख जगाने के लिए एक वृहद हस्ताक्षर व शपथ अभियान चलाया गया। शाखा सचिव शशांक भारद्वाज ने उपस्थित नागरिकों और कर्मचारियों को जल बचाने, स्वच्छता रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई। एनआईआईटी विश्वविद्यालय नीमराना में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य परिचालन अधिकारी मेजर जनरल अशोक कुमार सिंह, हेमेंद्र सिंह शेखावत और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर भाजपा अलवर उत्तर पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व जिला पार्षद जनक सिंह यादव सहित डॉ. गुरिंदर नाथ भारद्वाज व परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल; हनुमान मंदिर बर्डोद में वाटर कूलर स्थापित
बहरोड़। बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच आमजन व राहगीरों को राहत देने के लिए संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, जखराना द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया है। ट्रस्ट की ओर से बर्डोद कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर परिसर में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन ट्रस्ट सचिव डॉ. शानू यादव ने किया। डॉ. शानू यादव ने बताया कि इस भीषण दौर में राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर बर्डोद नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि छोटे लाल, अतुल प्रसाद जोशी, रघुवीर मीणा और कृपाशंकर सहित बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने उपस्थित रहकर ट्रस्ट के इस मानवीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A unique initiative by philanthropists in Behror and Neemrana : Tree plantation drives accompanied by the inauguration of water coolers to quench thirst.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world environment day, bharat vikas parishad, bahror news, neemrana industrial area, ayush hospital plantation, water cooler inauguration, dr mohit yadav, santosh devi charitable trust, dr shanu yadav, niit university neemrana, awareness campaign, environmental protection pledge, rajasthan social welfare, drinking water facility, public service initiative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved