• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खोहरी गांव में बाबा भोमिया मंदिर पर देसी घी के भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

A huge crowd of devotees gathered at the desi ghee bhandaar at Baba Bhomiya temple in Khohri village - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। नीमराना क्षेत्र के खोहरी गांव में स्थित बाबा भोमिया मंदिर पर मंगलवार को देसी घी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव ने शिरकत की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना से आरंभ, भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंजली यादव द्वारा बाबा भोमिया के दर्शन और पूजा-अर्चना से हुई। उन्होंने मंदिर में उपस्थित बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल भी जाना। डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा, "बाबा भोमिया की कृपा इस क्षेत्र पर सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।"
भक्तिरस में डूबा आयोजन स्थल
भंडारे में खोहरी गांव सहित आसपास के अनेक गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को और अधिक आध्यात्मिक बनाने में गायक कलाकार संजय पटेल, कंचन यादव एंड पार्टी का विशेष योगदान रहा। उनके भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
डॉ. अंजली यादव ने की आयोजन की सराहना
अपने संबोधन में डॉ. अंजली यादव ने कहा : "ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति की जड़ों को सींचते हैं और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।"
उन्होंने आयोजन समिति और समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता
इस अवसर पर गांव के सरपंच देशराज यादव, विजय यादव, हंसराज यादव, विक्रम यादव, सचिन पहलवान, अनूप रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था और अनुशासन के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A huge crowd of devotees gathered at the desi ghee bhandaar at Baba Bhomiya temple in Khohri village
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a huge crowd of devotees gathered at the desi ghee bhandaar at baba bhomiya temple in khohri village\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved