• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटी के जन्म उत्सव को मनाया उमंग उत्सव समारोह के रूप में

A daughters birth was celebrated as a festive celebration. - Kotputli-behrore News in Hindi

नीमराना। नगर कांग्रेस कमेटी नीमराना द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के गांव मोहलडिया में बेटी जन्मोत्सव को उमंग उत्सव के रूप में मनाने की पहल को आगे बढाते हुए एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। गांव में जन्मी नन्ही बेटी शिया पुत्री मनीष यादव माता भारती देवी एवं नव्या पुत्री काजल देवी के जन्म की खुशी को सार्वजनिक सम्मान के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में बच्ची के माता-पिता का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नवजात बेटी के लिए खिलौने देकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में स्वीकार करने और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी सकारात्मक सोच को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, योगेश यादव, प्रशांत शर्मा, मौजीराम यादव रा.गां.पं.राज. उपाध्यक्ष, बच्ची के दादा इंदरसिंह एवं दादी सरला देवी, ग्रामीण होशियार यादव,रामावतार, विक्की ,राज देवी प्रेम देवी, माया देवी, लाजवंती देवी राधा, देवी रामप्यारी सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने नन्ही बच्ची शिया व नव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार को शुभाशीष दिए और बेटियों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A daughters birth was celebrated as a festive celebration.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana news, beti janmotsav, umang utsav, girl child celebration, beti bachao beti padhao, social initiative rajasthan, nagar congress committee, women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved