• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए राहत की मिसाल, बिजोरावास गांव में युवाओं ने बनाया 30 फीट का आरसीसी पानी घाट

A Beacon of Relief for Wildlife Amidst Scorching Heat: Youth in Bijorawas Village Construct a 30-Foot RCC Water Trough - Kotputli-behrore News in Hindi

बहरोड़। क्षेत्र के गांव बिजोरावास गांव के पहाड़ में पशु-पक्षियों की सेवा की दिशा में सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। बिजौरावास गांव के पहाड़ के नजदीक गांव के युवाओं ने जंगली जानवरों और पशु- पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु पक्का आरसीसी पानी घाट का निर्माण करवाया है। युवा ऐसे ही एक पक्के आर सी सी घाट का निर्माण पहले भी करवा चुके है । इस घाट में नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से पानी भरा जाएगा, ताकि झुलसती गर्मी में पानी की कमी से जूझ रहे जंगली पशुओं एवं पक्षियों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में तेजी से हो रहे विकास और भौतिक संसाधनों के बढ़ते उपयोग के कारण प्राकृतिक जल स्रोत जैसे नदियां, तालाब और जोहड़ लगातार सूखते जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर जंगली जानवरों और पशु पक्षियों पर पड़ रहा है, जो पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर रहते हैं। गर्मी के दिनों में यह संकट और गहरा जाता है, जिससे कई पशु पक्षी प्यास के कारण दम तोड़ देते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए गांव के युवाओं ने आपसी सहयोग से इस दूसरे पानी के घाट का निर्माण 15 युवाओ ने स्वयं अपने हाथों से मेहनत करके खुद निर्माण कार्य करके किया है । निर्माण कार्य में होने वाला खर्च सभी ग्रामवासियों ने आपसी सहयोग से इक्कठा किया है। उल्लेखनीय है कि बिजोरावास के युवा पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में छायादार एवं फलदार पेड़ लगाए गए हैं, जो अब विकसित होकर क्षेत्र को हरियाली प्रदान कर रहे हैं । ग्रामीणों का यह प्रयास न केवल पशु-पक्षियों के लिए राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Beacon of Relief for Wildlife Amidst Scorching Heat: Youth in Bijorawas Village Construct a 30-Foot RCC Water Trough
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijorawas village, behror news, rajasthan wildlife conservation, rcc water trough, animal water conservation, summer heat rajasthan, village youth initiative, environmental protection india, birds and animals water facility, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved