• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बानसूर में मानवता की मिसाल: निःशुल्क शव वाहिनी सेवा का शुभारंभ

A Beacon of Humanity in Bansur: Launch of Free Hearse Service - Kotputli-behrore News in Hindi

बानसूर। बानसूर कस्बे में मानवता,संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का अदभुत उदाहरण उस वक्त देखने को मिला,जब रोटी बैंक द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहिनी का शुभारम्भ किया।शव वाहिनी उन परिवारों के लिए संबल बनेगी,जो अपने प्रियजनों के अन्तिम संस्कार के समय संसाधनों के अभाव में कठिनाइयों से जूझते हैं। मुख्य अतिथि आई जी रमाकांत गुप्ता,पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने शव वाहिनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की, विशिष्ठ अतिथि युवा यादव महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव,डॉ महेंद्र सिंह पलसानिया,समाज सेवी धर्मवीर यादव शुक्लाबास वाले,भामाशाह दिनेश मित्तल,जीईडब्ल्यू कंपनी के सीईओ गोकुल यादव रहे।संत सानिध्य आचार्य बलराम दास,आचार्य राजकुमार शास्त्री,सागर दास रहे। इससे पूर्व रोटी बैंक संचालक डॉ आर सी यादव ने सभी अतिथियों का साफ़ा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।संचालक ने बताया की निःशुल्क शव वाहिनी में अत्याधुनिक डीप फ्रीजर की व्यवस्था है।शव वाहिनी की सुविधा बानसूर के हर नागरिक के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। मंच संचालन सुरेंद्र कवि ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Beacon of Humanity in Bansur: Launch of Free Hearse Service
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bansur news, free hearse service, roti bank initiative, social service rajasthan, funeral van india, community support, humanity example, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kotputli-behrore news, kotputli-behrore news in hindi, real time kotputli-behrore city news, real time news, kotputli-behrore news khas khabar, kotputli-behrore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved