नीमराना। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाले 'ब्लाइंड मर्डर' केस को सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कहानी सिर्फ एक हत्या की नहीं, बल्कि किन्नर समाज के भीतर की दुश्मनी, लालच और सत्ता की भूखी साजिश की है, जिसने एक समाजसेविका की जान ले ली।
दरअसल, 10 सितंबर, 2025 को नीमराना के रीको इलाके में, समाजसेविका मधु किन्नर अपनी टोली के साथ दिवाली की बधाई मांग रही थीं। अगली कंपनी में अपने चेलों को भेजकर, वे अपनी गाड़ी में कुछ और चेलों के साथ बैठी थीं। तभी एक नकाबपोश शख्स मोटरसाइकिल पर आया और मधु पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। हमलावर मौके से फरार हो गया, जिससे यह मामला पुलिस के लिए एक 'ब्लाइंड मर्डर' बन गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज और सचिन शर्मा के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी में सीसीटीवी फुटेज, टोल नाकों के रिकॉर्ड और साइबर सेल की मदद से शूटर की पहचान की।
जांच में पता चला कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गाजियाबाद की रहने वाली नरेश उर्फ सोनिया उर्फ जरीना, जो भिवाड़ी की सीमा किन्नर की चेला है, ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। मधु किन्नर अक्सर वीडियो के माध्यम से सीमा किन्नर को धमकाती और गाली-गलौज करती थी, जिससे दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई थी।
नरेश उर्फ सोनिया ने अपने गुरु सीमा किन्नर के साथ मिलकर मधु को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
इस साजिश में उसका प्रेमी मोहम्मद जावेद उर्फ समीर भी शामिल था। तीनों ने मिलकर हरियाणा के झज्जर जिले के एक कुख्यात शूटर पवन गुर्जर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी। इस पूरी डील का मकसद साफ था: मधु किन्नर को मारकर उसके इलाके पर कब्जा करना और नरेश को उसका नया 'गुरु' बनाना।
वारदात के बाद, शातिर शूटर पवन गुर्जर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने कपड़े और मोटरसाइकिल को घटनास्थल से दूर ले जाकर जला दिया था। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने उसकी पहचान उजागर कर दी।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नरेश उर्फ सोनिया उर्फ जरीना को 20 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें वह पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुकी है।
हालांकि, इस हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं:
पवन कुमार गुर्जर: 10 लाख रुपये की सुपारी लेने वाला शातिर शूटर।
सीमा किन्नर: नरेश की गुरु और इस साजिश की मुख्य मास्टरमाइंड।
मोहम्मद जावेद उर्फ समीर: नरेश का प्रेमी और साजिश में शामिल साथी।
पुलिस टीमें इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि किन्नर समाज के भीतर भी सत्ता, पैसा और वर्चस्व की लड़ाई किस हद तक जा सकती है।
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
पीरियड्स के दौरान पहली बार वाया फेराटा पर्वत शिखर की चोटी पर पहुंची कुब्रा सैत
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी पहुंचीं कैंची धाम, बाबा नीम करौली के किए दर्शन
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
IPL में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित, भुवनेश्वर की 'तपस्या' के आगे आखिरकार हारे सिलेक्टर्स
ग्रेटर नोएडा में दो महिलाओं से चेन लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

गुजरात में महिला को पेड़ से बांधकर 'शुद्धिकरण' के नाम पर गैंगरेप, नौ लोग गिरफ्तार

अजमेर के केसरगंज गोल चक्कर पर आधी रात को भारी बवाल, दो लड़कों को दौड़ा-दौड़ाकर बेदर्दी से पीटा
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope