|
कोटा। दिल्ली के भाजपा नेता रमेश विदुड़ी के द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने कोटा में पोस्टर अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा नेता का पोस्टर कचरा प्वाइंटों और नालों के पास चस्पा किया गया, जिसमें लिखा था, "मैं महिला विरोधी हूं मेरी जबान में गंदगी भरी पड़ी है"।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यश गौतम ने कहा कि रमेश विदुड़ी का बयान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अपमानजनक था और यह महिलाओं के प्रति भाजपा की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उनका कहना था कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं का लगातार अपमान किया है और यह पार्टी महिला विरोधी नीतियों का पालन कर रही है।
गौतम ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा को महिलाओं के सम्मान का कोई ज्ञान नहीं है और मांग की कि भाजपा रमेश विदुड़ी को चुनावी मैदान से हटाए। यदि पार्टी ने उनका टिकट नहीं बदला, तो यूथ कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करने का निर्णय लेगी।
पोस्टर अभियान के दौरान महावीर नगर थर्ड इलाके में कचरा प्वाइंट और नालों के पास भाजपा नेता के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे।
न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक पर 122 करोड़ के गबन का आरोप, कार्यवाहक सीईओ ने दी शिकायत
दिल्ली में AAP की हार का असर : नतीजों के 7 दिन बाद 3 पार्षद BJP में शामिल
लगातार तीसरे सप्ताह भारत के 'विदेशी मुद्रा भंडार' में उछाल, बढ़कर हुआ 638 बिलियन डॉलर
Daily Horoscope