• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा नगर निगम दक्षिण की बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, यहां देखें

Uproar in the board meeting of Kota Municipal Corporation South - Kota News in Hindi

कोटा । कोटा नगर निगम दक्षिण की बजट बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा और विधायक मदन दिलावर भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान जब विधायक मदन दिलावर वह बोलना शुरू किया और कोटा उत्तर और दक्षिण नगर निगम में भेदभाव का आरोप लगाया। इसी दौरान पार्षद धनराज चेची ने विरोध करते हुए विधायक की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठा दिया और यह कहते हुए पार्षद धनराज विधायक की तरफ आने लगे। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने सामने हो गए। बैठक में पिछली बोर्ड बैठक में पार्षदों को दी जाने वाली खेल सामग्री को लेकर भी सवाल उठाए। पार्षदों ने कहा कि जब बोर्ड ने खेल सामग्री को लेकर तय कर लिया गया इसके बाद भी पहले की आयुक्त ने उस पर डिसेंट नोट लगा दिया। वहीं जब डीएलबी ने राहत दी तो भी अब तक खेल सामग्री नही दी गई। टेंडर जारी हो गए लेकिन अधिकारी कागज दबा कर बैठे है। पार्षदों ने कायर्वाहक आयुक्त पर आरोप लगाया और उन्हें रीलीव करने की मांग की। लैपटॉप नही देने को लेकर भी हंगामा हुआ। इस दौरान एक पार्षद ने आयुक्त पर पेपर उछाल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uproar in the board meeting of Kota Municipal Corporation South
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota municipal corporation south, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved