• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटा दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे

Union Minister of State Ashwini Choubey reached Kota tour - Kota News in Hindi

-सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत

कोटा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे आज कोटा दौरे पर पहुचे। इस दौरान कोटा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वहीं कोटा सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओं को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री को सलामी भी दी गई। वहीं मीडिया से बातचीत करने पर मंत्री चौबे ने कहा कि केन्द्र में जब से मोदी की सरकार बनी है तबसे देश में काफी विकास के काम हुए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश की अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में देश आज विकास की ओर आगे बढ रहा है। चौबे ये भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मंे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। तो वहीं राजस्थान सरकार द्वारा 100 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर भी कहा कि आज कांग्रेस सरकार फ्री में बिजली दे रही है इतने सालो से ये योजना क्यो नहीं चलाई गई आज जब चुनाव नजदीक आ गए है तो उनको प्रदेश की जनता की याद आ गई है। आज बिजली फ्री दे रहे है आने वाले समय मे जनता को उनको फ्री कर देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister of State Ashwini Choubey reached Kota tour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, union minister of state, ashwini choubey, kota circuit house, memorandum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved