• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय बजट 2026-27 अपार अवसरों का राजमार्ग है, बजट है विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार : डॉ. प्रेमचंद बैरवा

Union Budget 2026-27 is a highway of immense opportunities, a strong foundation for our ambitious flight towards a developed India: Dr. Premchand Bairwa - Kota News in Hindi

कोटा। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सोमवार को सर्किट हाउस, कोटा में प्रेस कान्फ्रेंस कर केन्द्रीय बजट 2026-27 को युवा, महिला, किसान, वंचित और आम नागरिक का बजट बताया। उन्होंने कहा कि ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। यह वर्तमान सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। यह बजट वर्ष 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। बजट तीव्र आर्थिक विकास, लोगों की आंकाक्षाओं पर खरा उतरने और सबका साथ-सबका विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस के माध्यम से भारत देश दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार नवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। ये बजट ट्रस्ट बेस्ड गवर्नेस और ह्यूमन सेंट्रिक अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करता है। ये एक ऐसा यूनिक बजट है, जिसमें राजस्व घाटा कम करने, मुद्रास्फीती नियंत्रित करने पर फोकस है और इसके साथ ही, बजट में हाई कैपेक्स और हाई ग्रोथ का भी समन्वय है। डॉ. बैरवा ने कहा कि यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।
इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान में नई रफ्तार के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर्स को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वो अभूतपूर्व है। बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, क्रिटिकल मिनरल्स पर बल, टेक्सटाइल सेक्टर में नई स्कीम, हाई टेक टूल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, चौंपियन एमएसएमई तैयार करना इसी को स्पष्ट करता है। यह भविष्य उन्मुखी है और देश की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं का ध्यान रखती है।
एमएसएमई, हमारे लघु और कुटीर उद्योगों को जो समर्थन इस बजट में मिला है, वह उन्हें लोकल से ग्लोबल बनने की नई ताकत देगा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटरवेज का विस्तार, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बजट से रोजगार सृजन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। मुझे बहुत खुशी है कि इस बजट में टूरिज्म और विशेषकर नॉर्थ ईस्ट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों को ताकतवर बनाकर संतुलित विकास की नींव भी इस बजट में मजबूत की गई है। हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी हैं और यह बड़ा सफल अभियान रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित, महिलाओं द्वारा संचालित, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स का आधुनिक इकोसिस्टम बने, इसे बजट में प्राथमिकता दी गई है।
बजट में नारियल, काजू, कोको और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं। फिशरीज और पशुपालन में उद्यमिता को बढ़ावा देने से गांव में ही रोजगार और स्वरोजगार के और ज्यादा अवसर बनेंगे।
डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि ये बजट एंबीशियस भी है और ये बजट देश की एस्पिरेशन को भी एड्रेस करता है। इस संवेदनशील बजट में गांव, गरीब किसान का कल्याण करने वाले कई प्रावधान हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Budget 2026-27 is a highway of immense opportunities, a strong foundation for our ambitious flight towards a developed India: Dr. Premchand Bairwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kota, deputy chief minister, premchand bairwa, central budget 2026-27, youth, women, farmers, villages, economic growth, make in india, atmanirbhar bharat, biopharma, semiconductor mission, msme, tourism, employment, infrastructure, north east, agriculture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved